सोच ज़िंदगी से बड़ी होनी चाहिए

सोच क्या होती हैं? सोच वो मन हैं जो हर इन्सान को उसके बारे में बताता हैं, सोच और ज़िंदगी में कई समानताये होती हैं सोच हमारे मन में उठने वाले कई सवाल या कोई जवाब भी होते हैं और ज़िंदगी में हम  उन सवालो और जवाबो को जीते हैं।
जैसे की सोच में हम कई तरह की चीज या काम करने के बारे में तैयारी करते हैं पर कितनी ही चीज़ों को हम वाकई में अपनी ज़िंदगी में अमल करते हैं। कई बार तो लोग ये कहते हैं की ये काम तो हो ही नही सकता तो इसके बारे में सोच के क्या फायदा पर अगर किसी काम के बारे में वाकई में सोचा न जाये तो क्या वो काम कभी किया जा सकता बिलकुल भी नही। तो हर एक नए काम की सुरुवात एक सोच से ही होती हैं अगर इंसान में कुछ करने की चाहत हैं तो ये सब एक सोच से ही सुरु होता हैं।

Comments